बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष का हंगामा, राबड़ी देवी बोलीं– ‘अहंकारी सरकार लोगों को बोलने नहीं देती’

पटना: बिहार में बढ़ते अपराध और महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। Bihar Legislative Council के बाहर विपक्षी सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की और राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया।

विधान परिषद में विरोधी दल की नेता Rabri Devi ने कहा कि बिहार में हर दिन दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा दावा करती है कि राज्य में कानून-व्यवस्था बेहतर है, लेकिन यदि स्थिति ठीक है तो लगातार हो रही घटनाओं का जवाब कौन देगा। सरकार को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।

मैट्रिक परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित किए जाने के मुद्दे पर भी राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि थोड़ी देर से पहुंचने पर छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण मसौढ़ी में घटना हुई। उन्होंने इसे पूरी तरह सरकार की जिम्मेदारी बताया और कहा कि पांच मिनट की देरी के कारण बच्चों को परीक्षा से वंचित करना उचित नहीं है। संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं एक नीट छात्रा के परिजनों को कथित रूप से मिल रही धमकियों के मामले में भी उन्होंने सरकार पर हमला बोला। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में “धमकी देने वाली सरकार” है, जो सभी को दबाकर रखना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को सदन में जनहित के मुद्दे उठाने तक नहीं दिया जाता, चाहे वह लोकसभा हो, राज्यसभा, विधानसभा या विधान परिषद।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अहंकार में काम कर रही है और जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही है।

  • ये भी पढ़े..

    39 हार्डिंग रोड का सरकारी बंगला: संयोग, अंधविश्वास या राजनीतिक चर्चा? राबड़ी देवी के नए आवास पर क्यों हो रही इतनी बातें

    Share Add as a preferred…

    प्रेमी की कथित बेवफाई से आहत युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, बगहा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    Share Add as a preferred…