पटना की युवती को फेसबुक पर हुआ प्यार, युवक ने होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

इंटरनेट मीडिया के फेसबुक हैंडल पर पटना की रहने वाली एक युवती को मुजफ्फरपुर के एक युवक से प्यार हो गया। इसके बाद आरोपित युवक उसे मुजफ्फरपुर बुलाया। नगर थाने के एक होटल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित युवक उसे होटल में ही छोड़कर भाग गया।

उसने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। युवती पटना पहुंच कर थाने में प्राथमिकी कराई। पुलिस ने इस मामले में जीरो प्राथमिकी दर्ज कर नगर थाने में भेजा है। नगर थाने की पुलिस अब प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया

प्राथमिकी में युवती ने कहा है कि वह एक युवक से इंटरनेट मीडिया के फेसबुक पर जुड़ी थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। दोनों ने एक-दूसरे के साथ मोबाइल नंबर साझा किया। यही नहीं दोनों के बीच शादी करने की भी बात हुई थी।

युवक ने पटना से युवती को मुजफ्फरपुर बुलाकर एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नगर थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि जीरो प्राथमिकी पर संबंधित होटल का सीसी कैमरे के फुटेज को खंगाला जाएगा। मोबाइल नंबर व सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर पहचान कर आरोपित युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले– ‘स्टूडेंट्स के खून का हिसाब चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    NEET विवाद पर बढ़ा सियासी घमासान: जंतर-मंतर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, छात्रों के समर्थन में उतरे; FIR की जानकारी भी मांगी

    Share Add as a preferred…