पटना: मतदाता-सूची से नाम कटने की आशंका, तेजस्वी यादव को पत्नी राजश्री के नाम को लेकर भी चिंता

पटना, 6 जुलाई – बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम कटने की आशंका जताई जा रही है। इसी कड़ी में अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी चिंता जाहिर की है कि उनकी पत्नी राजश्री यादव का नाम भी मतदाता-सूची से हट सकता है।

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राजश्री मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और कुछ महीने पहले ही उनका मतदाता पहचान-पत्र बना था। उस समय पहचान के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन अब एसआईआर प्रक्रिया में आधार को मान्य दस्तावेज नहीं माना जा रहा है।

उन्होंने कहा, “अब हमें सोचना पड़ रहा है कि राजश्री का दोबारा वोटर कार्ड बनवाना पड़ेगा या नहीं। चूंकि उनका स्थायी पता दिल्ली का रहा है, इसलिए यह तय करना मुश्किल हो रहा है कि कौन-सा दस्तावेज मान्य होगा।”

महागठबंधन ने जताई थी आपत्ति

गौरतलब है कि 4 जुलाई को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर एसआईआर अभियान पर गंभीर आपत्ति जताई थी। महागठबंधन ने चेतावनी दी थी कि यदि एसआईआर को तत्काल प्रभाव से रोका नहीं गया, तो वे सड़क पर आंदोलन करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से यह भी मांग की थी कि नाम संशोधन या जोड़ने की प्रक्रिया में आधार कार्ड, राशन कार्ड और मनरेगा जॉब-कार्ड जैसे दस्तावेजों को भी मान्यता दी जाए, ताकि आम मतदाताओं को परेशानी न हो।


 

  • Related Posts

    बिहार को मिल सकता है नया राज्यपाल, 12 मार्च को पटना पहुंच सकते हैं सैयद अता हसनैन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार का मौसम बदल रहा करवट: दिन में बढ़ी गर्मी, 9–11 मार्च के बीच आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *