रसेल वाइपर लेकर अस्पताल पहुँचने वाला मरीज, फरार

भागलपुर। रसेल वाइपर के काटे जाने के बाद उसे गले में लपेटकर मायागंज अस्पताल पहुंचने वाला व्यक्ति इलाज के दौरान शुक्रवार को अस्पताल से भाग निकला।

मेडिसिन विभाग के प्रभारी अध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि मीराचक निवासी 48 वर्षीय प्रकाश मंडल का मंगलवार की रात नौ बजे से डॉ. भरत भूषण की यूनिट में सर्पदंश का इलाज चल रहा था। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब दो बजे वह अस्पताल से भागने के फिराक में था, लेकिन हॉस्पिटल के कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद राउंड पर निकले डॉ. राजकमल चौधरी ने उसे समझाया कि अभी वह पूरी तरह से खतरे से बाहर नहीं है। बावजूद शुक्रवार की शाम वह भाग गया। उसे लामा (लिव अगेंस्ट मेडिसिन एडवाइस) घोषित करते हुए इसकी लिखित सूचना बरारी ओपी को दे दी गई।

बरारी घाट पर नहाते समय सांप ने काटा था

मंगलवार (14 अक्टूबर) को देर शाम में मीराचक निवासी प्रकाश मंडल नहाने गया था। इसी दौरान उसे सांप (रसेल वाइपर) ने उसके बाएं हाथ में काट लिया था। जहां पर सांप ने काटा था। उसने सांप को पकड़कर सीधे मायागंज अस्पताल पहुंच गया था।

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    टीवी देखते-देखते सो गई 14 वर्षीय किशोरी, सुबह हाथ में जलन की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया, सांप के डंसने से मौत

    Share Add as a preferred…