रात के अंधेरे में भतीजे के साथ लालू से मिलने पहुंचे पशुपति पारस, करीब आधे घंटे तक हुई बात

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो पशुपति पारस अपने बेटे के साथ 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंचे। इस दौरान उनके भतीजे पूर्व सांसद प्रिंस राज भी साथ थे। मकर संक्रांति के दिन शाम ढलते ही पारस राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंच गये। इस दौरान लालू से उनकी करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। मिली जानकारी के अनुसार पशुपति पारस कल मकर संक्रांति का भोज का आयोजन कर रहे हैं। पशुपति पारस दही चूड़ा के भोज में शामिल होने के लिए लालू को निमंत्रण देने पहुंचे थे। उम्मीद है कि कल लालू पारस के दही चूड़ा भोज में शामिल होंगे।

वैसे तो मकर संक्रांति 14 जनवरी को है लेकिन कुछ लोग मंगलवार रहने के कारण इसे बुधवार 15 जनवरी को मना रहे हैं। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो पशुपति पारस 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाएंगे। पटना के विधायक कॉलोनी कौटिल्य नगर वेटरनरी बॉयज हॉस्टल के बगल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने चूड़ा दही भोज आयोजित किया है। जिसमें शामिल होने के लिए मीडियो को भी निमंत्रण भेजा गया है। रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार ने कहा कि 15 जनवरी की सुबह 11 बजे से 3 बजे तक दही चुरा भोज में शामिल होकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी परिवार को अनुग्रहित करने की कृपा करें।

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *