Paris Olympics 2024 Day 12: विनेश फोगाट ला सकती है गोल्ड, यहां देखें आज के मैचों का पूरा शेड्यूल

पेरिस ओलंपिक 2024 का 11वां दिन भारत के लिए अच्छा रहा, हालांकि हॉकी में भारत के लिए अच्छी खबर नहीं आई लेकिन विनेश फोगाट और नीरज चोपड़ा ने भारत को बड़ी खुशखबरी दी। अब भारतीय फैंस को इन दोनों से गोल्ड मेडल की उम्मीद है। विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंच गई हैं। ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली विनेश पहली भारतीय महिला पहलवान भी बनीं हैं।

फाइनल में पहुंचने के साथ ही विनेश ने भारत के लिए मेडल पक्का कर दिया। अब देखने वाली बात होगी कि विनेश गोल्ड या सिल्वर इनमे से कौनसा मेडल जीतती हैं। आज 12वें दिन भारत को कई खेलों में पदक की उम्मीद होगी। तो चलिए आपको बताते है आज भारतीय खिलाड़ी किन-किन खेलों में खेलने वाले हैं।

ये है 12वें दिन का पूरा शेड्यूल

एथलेटिक्स

सूरज पंवार/प्रियंका गोस्वामी मैराथन रेस वॉक रिले मिक्स्ड फाइनल (सुबह 11 बजे)

गोल्फ

अदिति अशोक, दीक्षा डागर महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 1 (दोपहर 12:30 बजे)

टेबल टेनिस

भारत (श्रीजा अकुला, मनिका बत्रा और अर्चना गिरीश कामथ) बनाम जर्मनी महिला टीम क्वार्टरफाइनल (दोपहर 1:30 बजे)

एथलेटिक्स

ग्रुप बी में सर्वेश अनिल कुशारे पुरुष हाई जंप क्वालिफिकेशन (दोपहर 1:35 बजे)

महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ हीट में ज्योति याराजी (दोपहर 1:45 बजे)

महिला भाला फेंक क्वालिफिकेशन में अनु रानी (दोपहर 1:55 बजे)

पुरुष ट्रिपल जंप क्वालीफिकेशन में अब्दुल्ला अबूबकर, प्रवीण चित्रावेल (रात 10:45 बजे)

रेसलिंग

महिला 53 किग्रा आर16 में अंतिम पंघाल (दोपहर 3:00 बजे)

भारोत्तोलन

महिला 49 किग्रा फाइनल में मीराबाई चानू (रात 11:00 बजे)

मेडल इवेंट

महिला 50 किग्रा फाइनल में विनेश फोगट (12:20 AM)

ये भी पढ़े..

बिहार में खेल कोटे की नौकरियों पर बड़ा सवाल, रग्बी खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र और मैच रिकॉर्ड की होगी जांच

Share Add as a preferred…

स्पेन के उनाई साइमन बने गोल्डन ग्लव विजेता, किलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्डन बूट

Share Add as a preferred…