मुकेश साहनी के पिता की हत्या पर भड़के पप्पू यादव, कहा- नीतीश बाबू…

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश साहनी के पिता की हत्या पर बिहार में बावल मच गया है। सत्ता पक्ष इस हत्याकांड की निंदा कर रहा है तो विपक्ष भी सरकार के सुशासन पर सवाल खड़े करता दिखाई दे रहा है। इसी बीच पूर्णिया के विधायक पप्पू यादव भी आगबबूला हो गए हैं। पप्पू यादव ने मुकेश साहनी के पिता जीतन साहनी की हत्या को कायराना करार दिया है।

पप्पू यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में हत्या पर हत्या हो रही है। राज्य सरकार को कानून व्यवस्था से कोई लेना-देना नहीं है। क्या यही है नीतीश कुमार का सुशासन? आज एक संघर्षशील नेता के पिता की हत्या की गई। पूरा बिहार अपराधियों की चंगुल में है। मैं इस हत्यारे की गिरफ्तारी और SPG ट्रायल की मांग करता हूं।

ये भी पढ़े..

लालू यादव और ‘खैनी की राजनीति’: एक चुटकी से जुड़ते रिश्ते, लेकिन सेहत का सच भी जरूरी

Share Add as a preferred…

भागलपुर का रामासी बना देश का पहला ‘सिंदूर ग्राम’, बिहार कृषि विश्वविद्यालय की अनोखी पहल से महिलाओं की बढ़ेगी आय

Share Add as a preferred…