पेपर लीक कांड: मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की अवैध संपत्ति जब्त होगी, ईडी को भेजा जाएगा प्रस्ताव

पटना। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक कराने वाले गिरोह का सरगना संजीव मुखिया अब अपनी अवैध संपत्ति से भी हाथ धोने वाला है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (Economic Offences Unit – EOU) ने संजीव मुखिया की 1.75 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को जब्त करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को प्रस्ताव भेजने का फैसला किया गया है।

वर्ष 2024 में ईओयू ने संजीव मुखिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि मुखिया और उसके परिजनों के नाम पर दर्ज संपत्ति उनकी घोषित आय से 144 प्रतिशत अधिक है। जांच एजेंसी का मानना है कि यह संपत्ति परीक्षा घोटाले के जरिए अर्जित की गई है।

पूछताछ में कई अहम सुराग

बीते दो दिनों की रिमांड पर संजीव मुखिया से की गई पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ सामने आई हैं। ईओयू के अनुसार, इन तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है और जरूरत पड़ी तो उन्हें दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा। साथ ही, जांच एजेंसी उसकी नेटवर्किंग और सहयोगियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

फिलहाल पूछताछ की अवधि पूरी होने के बाद संजीव मुखिया को बेऊर जेल भेज दिया गया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *