Categories: PatnaTrending

फर्जी शिक्षकों में हड़कंप : शिक्षा विभाग ने सैकड़ों नवनियुक्त शिक्षकों की नियुक्ति पर लगाई रोक,सूची जारी..

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को मेगा इवेंट के जरिए नीतीश सरकार ने नियुक्ति पत्र दे दिया है.इस बीच कई असफल छात्र और शिक्षक संगठन भर्ती मे गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं और फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी लेने की बात कह रहें है.इन अभ्यर्थियों के शिकायत सही भी पायी जा रही है और ऐसे अभ्यर्थियों के नियुक्तिपत्र को तत्काल रोक लगाते हुए शिक्षा विभाग नोटिस जारी कर रहा है.शिक्षा विभाग के इस कदम से फर्जीवाड़ा करके नियुक्तिपत्र लेने वाले अभ्यर्थियों में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अऩुसार मुजफ्फरपुर और पश्चिम चंपारण जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है.मुजफ्फरपुर में 100 सफल शिक्षकों के नियुक्ति पर तत्काल रोक लगाई गई है जबकि पश्चिम चंपारण में 30 शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगी है.मुजफ्फरपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा 100 नवनियुक्त शिक्षकों की सूची जारी की गयी है और इसमें लिखा गया है कि अध्यापक नियुक्ति पीक्षा 2023 के प्रमाण पत्र सत्यापन के क्रम में प्रथम दृष्टया संदेहास्पद प्रमाण पत्र वाले अभ्यर्थियों की औपबंधिक नियुक्ति पत्र रोकी गयी है.वहीं पश्चिम चंपारण में 30 नव नियुक्ति शिक्षकों की सूची जारी की गयी है।

इस सूची के साथ ही ये जानकारी दी गयी है कि प्रमाणपत्र सत्यापन के क्रम में त्रुटि रहने के कारण काउंसलिग पत्र रद्द कर दिया गया है.अगर उक्त सूची के अभ्यर्थियों को किसी तरह की आपत्ति है तो वे 5 नवंबर तक कार्यालय आकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

Sumit ZaaDav

Hi, myself Sumit ZaaDav from vob. I love updating Web news, creating news reels and video. I have four years experience of digital media.

Share
Published by
Sumit ZaaDav

Recent Posts

श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

भागलपुर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बढ़ती भीड़ को…

43 minutes ago

पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

पीरपैंती/भागलपुर: बहुप्रतीक्षित पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना में भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा…

57 minutes ago

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के लिए फिर जारी हुआ टेंडर, डीपीआर तैयार करने को चुने जाएंगे सलाहकार

भागलपुर: भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (बीएससीएसएल) ने अपनी विभिन्न विकास परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट…

1 hour ago

गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा, कहलगांव में सबसे अधिक 28 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

भागलपुर: भागलपुर जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से…

1 hour ago

श्रावणी मेले की सुरक्षा तैयारियों की आईजी ने की समीक्षा, बांका में अधिकारियों के साथ की बैठक

भागलपुर/बांका: श्रावणी मेला 2026 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की कवायद तेज…

1 hour ago

श्रावणी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, समय पर पूरी होंगी सभी व्यवस्थाएं

भागलपुर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां अंतिम चरण में…

1 hour ago