पाकिस्तान ने अखनूर सीमा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, BSF जवान घायल

पाकिस्तान के सैनिकों ने बुधवार को जम्मू जिले के उपजिला अखनूर सीमा पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। बीएसएफ के जवानों ने भी इसका का कड़ा जवाब दिया। बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

सीमा सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता ने कहा कि तड़के अखनूर इलाके में सीमा पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई। इसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। उन्होंने कहा कि सैनिक हाई अलर्ट पर हैं और अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

दरअसल संघर्ष विराम उल्लंघन की कल की यह घटना 18 सितंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले हुई है, केन्द्र शासित प्रदेश में मतदान तीन चरण में होगा। जम्मू-कश्मीर की सभी 90 सीटों पर तीन चरणों- 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा।

  • ये भी पढ़े..

    सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी नई शर्त, बोले- छात्रों पर कार्रवाई नहीं होगी, इसका लिखित भरोसा चाहिए

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…