बड़ी खबर :- पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 34 लोगों की मौत, 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर

नई दिल्ली :- बड़ी खबर पड़ोसी देश पाकिस्तान से आ रही है, जहां एक मस्जिद के पास हुए आत्मघाती हमले में करीब 34 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक सौ से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका उस वक्त हुआ जब बड़ी संख्य में लोग ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर जुलूस में शामिल होने के लिए वहां इकट्ठा हुए थे। घटना बलूचिस्तान के मस्तुंग में अल फलाह रोड पर स्थित मदीना मस्जिद के पास हुआ है।

जुलूस में जोरदार धमाके के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। जब लोग पैगंबर मुहम्मद की जयंती ईद मिलादुन नबी मनाने के लिए एकत्र हो रहे थे, इसी दौरान एक हमलावर डीएसपी की कार के पास पहुंचा और खुद को उड़ा लिया। धमाके में 34 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है जिसमें डीएसपी भी शामिल है जबकि करीब 130 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पाकिस्तान आर्मी के जवान समेत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के लोग पहुंचे है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। कहा जा रहा है कि मौत का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है।

  • Related Posts

    पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *