आरक्षण को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, प्रदर्शन के चलते दूसरे गेट से सदन में पहुंचे CM नीतीश

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। 65 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर सदन के बाहर माले विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन की वजह से सीएम नीतीश कुमार दूसरे गेट से विधानसभा में पहुंचे हैं।शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन हरी टोपी पहनकर तेजप्रताप भी सदन में पहुंचे हैं।विधानसभा में आज भी सदन में हंगामे के आसार हैं।

दरअसल, बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। 65 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर सदन के बाहर माले विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन की वजह से सीएम नीतीश कुमार दूसरे गेट से विधानसभा में पहुंचे हैं। उसके बाद सदन के अंदर की कार्यवाही में सीएम नीतीश कि कुमार ने भाग लिया।

वहीं, सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद नेता विपक्ष तेजस्वी यादव भी सदन पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले सभी लोगों को संविधान दिवस की बधाई दी है।  इसके बाद नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें अपनी बात उठाने का मौका दिया जाए यह निवेदन है। स्पीकर के अस्वाशन के बाद तेजस्वी यादव अपनी जगह पर बैठ गए।

  • ये भी पढ़े..

    WJAI बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने प्रदेश अध्यक्ष, सागर कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी

    Share Add as a preferred…

    भारत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में मोकामा में फूटा युवाओं का आक्रोश, कैंडल मार्च में गूंजे न्याय के नारे

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *