बख्तियारपुर-रजौली आरओबी की एक लेन चालू, दूसरी फरवरी तक होगी तैयार

बख्तियारपुर से रजौली के बीच निर्माणाधीन आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) के एक लेन को चालू कर दिया गया है। वहीं दूसरे लेन को फरवरी में चालू किया जाएगा।

इसके चालू होते ही रजौली से बख्तियारपुर आने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा हो रही है। इससे पहले लोग आरओबी के समीप डाइवर्ट मार्ग से आवागमन कर रहे थे। जानकारी के अनुसार तीन पैकेज में बख्तियारपुर से रजौली के बीच लगभग 105 किलोमीटर लंबे फोरलेन सड़क का निर्माण किया गया है। इसमें तीसरी पैकेज के तहत 50 किलोमीटर लंबी फोरलेन का निर्माण हुआ है। बख्तियारपुर स्थित पहाड़पुर के समीप रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शेष है।

आरओबी चालू होते ही पटना से रांची जाने में होगी सुविधा  आरओबी के चालू होते ही पटना से रांची जाने वाले लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी।

रेलवे से मंजूरी मिलते ही दूसरी लेन पर चढ़ेगा गार्डर

बख्तियारपुर के पास धनुषाकार स्टील गार्डर से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसके दूसरी लेन में लगने वाले गर्डर को असेंबल कर तैयार कर लिया गया है। इसका निरीक्षण किया जाना है। इसके लिए एनएचएआई द्वारा पत्र लिखा गया है। आरडीएसओ से अनुमति मिलते ही तैयार गार्डर को बख्तियारपुर से रजौली जाने वाली लेन में चढ़ा दिया जाएगा। इसके बाद फिनिशिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके दोनों तरफ एप्रोच रोड बनकर तैयार है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार टेंडर घोटाले में RJD सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा आरोप: ‘आनंद किशोर सबसे बड़े किंगपिन’, ED और जांच एजेंसियों पर भी उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर का शक्ति प्रदर्शन, बोले- 35 साल में नेता आगे बढ़े, जनता वहीं की वहीं

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *