‘एक दिन ये आदमी बड़ा होकर राहुल गांधी बनेगा’,कांग्रेस सांसद के ‘कुली अवतार’ पर गिरिराज सिंह का तंज

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कुली वाली तस्वीर सामने आने के बाद वे विरोधी दलों के निशाने पर आ गए हैं. केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के कुली अवतार पर तीखा हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि, एक दिन यह आदमी बड़ा होकर राहुल गांधी बनेगा।

गिरिराज ने राहुल गांधी का फोटो शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा कि, ‘रेलवे स्टेशन से उठकर एक शख्स प्रधानमंत्री बन गया, ये भी चक्का वाला खाली बैग उठाकर वही कोशिश कर रहा है. एक दिन ये आदमी बड़ा होकर राहुल गांधी बनेगा.’ बता दें किराहुल की कुली अवतार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इसको लेकर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्टेशन पर मौजूद कुलियों से मुलाकात की थी. इस दौरान राहुल कुली के वेष में नजर आए. कुली के लाल कपड़े और हाथ में कुली का बिल्ला बांध रखा था. इस दौरान उन्होंने कुलियों से बात कर न सिर्फ उनकी समस्या सुनी, बल्कि सिर पर कुली की तरह सुटकेश भी उठाते नजर आए थे।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 21 जुलाई 2026, मंगलवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *