विश्व पर्यावरण दिवस पर जीविका दीदियों ने चलाया पौधारोपण अभियान, ‘एक दीदी-एक पौधा’ का लिया संकल्प

भागलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में जीविका दीदियों ने बड़े पैमाने पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर दीदियों ने जागरूकता रैली और प्रभात फेरी भी निकाली, जिसमें लोगों को पर्यावरण बचाने और मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

हर साल 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस बार भागलपुर जिले में विशेष पहल की गई। जीविका दीदियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और ‘एक दीदी-एक पौधा’ का संकल्प लिया। इस अभियान के तहत जिले की 3 लाख 39 हजार से अधिक जीविका दीदियाँ कम से कम एक-एक पौधा लगाकर हरियाली बढ़ाने में भागीदारी करेंगी। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण होगा, बल्कि भविष्य में इनके लिए आय के साधन भी विकसित किए जाएंगे।

दीदी की नर्सरी से मिलेगा पौधारोपण के लिए पौधा

जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत हर वर्ष जीविका दीदियाँ बड़े पैमाने पर पौधारोपण करती हैं। इसके लिए जिले में 23 दीदी की नर्सरी संचालित हैं, जहां इस वर्ष भी लाखों पौधे तैयार किए गए हैं। पौधों की आपूर्ति इन्हीं नर्सरी से की जाएगी।

मुख्यमंत्री निजी पौधशाला योजना के तहत मनरेगा के माध्यम से चिह्नित जीविका दीदियों को दीदी की नर्सरी का आवंटन किया गया है। हर नर्सरी में कम से कम 20 हजार शिशु पौधे तैयार किए जाते हैं, जिन्हें मनरेगा द्वारा खरीदा जाता है और जीविका दीदियों के बीच वितरित किया जाता है। इससे पौधारोपण को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर पहल सुनिश्चित होती है।

मतदान के प्रति भी किया जागरूक

पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ दीदियों ने आमजन को मतदान करने और दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया। जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया और सभी से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

इस वर्ष भी भागलपुर जिले में जीविका दीदियों की सहभागिता से पौधारोपण अभियान को गति मिलेगी। ‘एक दीदी-एक पौधा’ संकल्प से हर घर, गली, मुहल्ले और गाँव में हरियाली फैलेगी। साथ ही इससे पर्यावरण को संरक्षित रखने के साथ आजीविका संवर्धन का भी रास्ता खुलेगा।


 

  • Related Posts

    मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला, दुबई में भी गिरी प्रोजेक्टाइल का मलबा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़ रहे दो LPG टैंकर, जल्द पहुंचेगी 46 हजार टन गैस की खेप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *