सावन की तीसरी सोमवारी पर लाखों डाक कांवरिए अजगैबीनाथ से रवाना

भागलपुर | सुल्तानगंज | 28 जुलाई 2025: सावन के पवित्र तीसरे सोमवारी को लेकर रविवार को अजगैबीनाथ धाम में डाक कांवरियों और बोल बम श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर जलाभिषेक के संकल्प के साथ लाखों श्रद्धालु “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों के बीच देवघर स्थित बाबा बैधनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

महागठबंधन नेता का सेवा शिविर, फल-फ्रूटी का वितरण

इस पावन अवसर पर राजद नेता और महागठबंधन के संभावित विधायक प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में निःशुल्क फल एवं फ्रूटी वितरण शिविर लगाया। सेवा शिविर से हजारों कांवरियों को राहत मिली, जिन्होंने जयकारों के साथ रामचंद्र चौधरी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान राजद नेत्री डॉ. नैनिका, किरण भारती और मंजीत ठाकुर ने भी श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर सेवा कार्यों में भागीदारी की। नेताओं ने बाबा भोलेनाथ से बिहार में महागठबंधन की सरकार और तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने की कामना की।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

कांवर यात्रा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवरिया पथ तक व्यापक स्तर पर सुरक्षा बल, महिला पुलिस बल और सैफ के जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही, कांवरियों की सुविधाओं के लिए कई स्थानों पर प्राथमिक चिकित्सा और जलपान केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।


सावन की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धा, सेवा और प्रशासनिक सजगता का अद्वितीय संगम देखने को मिला, जिससे यह यात्रा ना केवल भक्ति से ओतप्रोत रही बल्कि सुरक्षित और सुलभ भी।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *