विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर वी केयर संस्था को बिहार में सबसे रक्तदान कराने के श्रेणी में मिला पांचवा स्थान

विश्व रक्तदान दिवस हर साल 14 जून को मनाया जाता है ताकि लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके. रक्तदान को महादान कहा जाता है क्योंकि यह जीवन बचाने का एक अनमोल तरीका है.

इसी क्रम में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा पटना के स्वास्थ्य भवन में भागलपुर की वी केयर संस्था को पूरे राज्य में सबसे ज्यादा रक्तदान कराने के श्रेणी में पांचवा स्थान मिला व भागलपुर प्रमंडल में पहला स्थान मिला.

इसके लिए वी केयर संस्था के संस्थापक सदस्य गौतम चौबे को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे व सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष नितेश पांडे और संयोजक रिशांत श्रीवास्तव मौजूद थे।

Mangal Pandey

रक्तदान के फायदे

रक्तदान से केवल दूसरे व्यक्तियों का ही नहीं, बल्कि रक्तदाता का भी स्वास्थ्य लाभ होता है. नियमित रक्तदान से हृदय रोग का खतरा कम होता है, कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है और शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है. इसके अलावा, रक्तदान से कैलोरी भी बर्न होती है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है. रक्तदान करने से मानसिक संतोष भी मिलता है क्योंकि हम किसी की जान बचाने में सहायक होते हैं.

Related Posts

क्या जेल से रिहा होंगे पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह?विधानसभा में उठा मामला, विधायक देवेश कांत सिंह ने शुरू की पहल

Share Add as a preferred…

Continue reading
दारोगा की स्कॉर्पियो से मायके के दरवाजे पर फेंकी गई थी लाश.. नवविवाहिता सरिता प्रकाश हत्याकांड का मुख्य आरोपी पति गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *