भागलपुर डीआईजी के निर्देश पर पांच दिन में 5692 वारंट तामिला, 466 गिरफ्तारी

भागलपुर। सिर्फ पांच दिन का अभियान। 5692 वारंट का तामिला। 466 गिरफ्तारी। यह आंकड़ा हवा हवाई नहीं है। यह हकीकत है। भागलपुर रेंज में चले विशेष अभियान की सच्चाई है। रेंज डीआईजी विवेक कुमार के निर्देश पर रेंज के जिलों भागलपुर, बांका और नवगछिया पुलिस जिले में 11 से 15 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया गया। सोमवार को अभियान की समग्र रिपोर्ट तैयार की गई जिसमें उक्त आंकड़े सामने आए हैं। पांच दिन के अभियान में इतनी बड़ी कार्रवाई पिछले एक दशक में नहीं हुई।

2263 गैरजमानती, 365 इश्तेहार और 218 कुर्की का तामिला

 रेंज के तीनों जिलों में चलाए गए इस विशेष अभियान में 2263 गैरजमानती वारंट का तामिला कराया गया। इसके अलावा 365 इश्तेहार और 218 कुर्की वारंट का भी तामिला कराया गया। 2332 जमानती वारंट का, 499 समन और 15 स्थायी वारंट का भी तामिला हुआ। अभियान के अंतिम दिन यानी 15 दिसंबर को तीनों जिलों की पुलिस ने जोर लगाया। उस एक दिन में कुल 2085 वारंट का तामिला कराया गया जिनमें गैरजमानती 756, इश्तेहार 201 और जमानती वारंट 1074 का तामिला हुआ। 14 दिसंबर को कुल 1290 वारंट का तामिला कराया गया।

गिरफ्तारी में भागलपुर से आगे रहा बांका 

गिरफ्तारी की बात की जाए तो रेंज में बांका भागलपुर से आगे रहा। विशेष अभियान में कुल 466 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। इनमें बांका में 245, भागलपुर में 141 और नवगछिया पुलिस जिले में इस दौरान 80 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस ने की। गिरफ्तारी की बात करें तो 15 दिसंबर को रेंज में सर्वाधिक 116 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 14 दिसंबर को 94, 13 दिसंबर को 105, 12 को 103 और 11 दिसंबर यानी अभियान के पहले दिन 107 अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा।

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *