सावन की पहली सोमवारी पर भागलपुर के शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

भागलपुर, 14 जुलाई 2025:सावन की पहली सोमवारी पर भागलपुर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, दूध, जल और धतूरा अर्पित कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।

मंदिरों में “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन शिव भक्ति का सबसे पावन अवसर है और भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं।

व्यवस्था और सुरक्षा चाक-चौबंद
मंदिर प्रशासन की ओर से विशेष पूजा-अर्चना और भीड़ प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था की गई। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


 

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर सड़क हादसा, साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक; पति-पत्नी गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    सजौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद, झड़प के बीच बुजुर्ग की मौत से इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *