रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री ने वृक्ष को बांधा रक्षा सूत्र, ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ पर किया पौधारोपण

पटना, 9 अगस्त 2025 – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज रक्षा बंधन और ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के अवसर पर राजधानी वाटिका में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने के लिए वृक्षारोपण और वृक्षों की सुरक्षा जरूरी है”। उन्होंने लोगों से अपील की कि पौधों को बचाने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की आदत बनाएं।

2012 में हुई थी पहल की शुरुआत

गौरतलब है कि 13 अगस्त 2012 को रक्षा बंधन के मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ की शुरुआत की थी। इस पहल का उद्देश्य है –

  • लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना
  • वृक्षों को संरक्षण देना
  • जलवायु परिवर्तन से हो रहे नुकसान को कम करना

राज्य में हरियाली और इको-टूरिज्म को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘जल-जीवन-हरियाली’ और अन्य योजनाओं के तहत राज्य में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। साथ ही, इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने और जीव-जंतुओं के संरक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में शामिल हुए ये प्रमुख लोग

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


 

  • Related Posts

    अदाणी पावर प्लांट के रेल कॉरिडोर और सड़क परियोजना पर जनसुनवाई, 146 एकड़ भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मंजूषा महोत्सव में तसर सिल्क और मंजूषा कला का अद्भुत संगम, फैशन शो में दिखी भागलपुर की सांस्कृतिक छटा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading