कारगिल विजय दिवस पर भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस, वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), भागलपुर द्वारा शहर में एक भव्य मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। यह जुलूस घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर भामाशाह चौक, अग्रसेन चौक होते हुए आंबेडकर चौक (स्टेशन चौक) तक निकाला गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो भागलपुर के जिला अध्यक्ष आशीष पांडेय ने किया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। उनके हाथों में जलती मशालें थीं और वे ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ आगे बढ़ रहे थे। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का उत्साह छाया रहा।

कैप्टन निर्भय कुमार सिंह के आवास पर श्रद्धांजलि सभा

मशाल जुलूस के पश्चात रेड क्रॉस रोड स्थित आकाशवाणी चौक पर कारगिल शहीद कैप्टन निर्भय कुमार सिंह के आवास पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जहां शहरवासियों ने एकत्र होकर शहीदों की वीरता को नमन किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे, वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा। उपस्थित लोगों की आंखें नम थीं, लेकिन शहीदों की वीरता और बलिदान पर गर्व से भरी हुई थीं।

इस आयोजन की जानकारी भाजयुमो भागलपुर के मीडिया प्रभारी प्राणिक बाजपेयी ने दी।


 

  • ये भी पढ़े..

    बायोमेट्रिक ‘इन-आउट’ हाजिरी के बिना नहीं मिलेगा वेतन, शिवहर डीएम का सख्त निर्देश

    Share Add as a preferred…

    बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गिरेगा पारा; नेपाल में बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *