डॉक्टर्स डे पर रोटरी विक्रमशिला पिंक क्लब ने भागलपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों को किया सम्मानित

क्लिनिक जाकर डॉक्टरों को अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया

दिनांक: 1 जुलाई 2025 : भागलपुर – डॉक्टर्स डे के अवसर पर आज दिनांक 1 जुलाई 2025 को रोटरी विक्रमशिला पिंक क्लब की ओर से भागलपुर शहर के प्रतिष्ठित एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों को उनके क्लिनिक में जाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में योगदान दे रहे चिकित्सकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था।


इन विशेषज्ञ डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

सम्मान पाने वाले डॉक्टरों में भागलपुर की प्रथम महिला महापौर एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. बसुंधरा लाल, डाॅ. बिहारी लाल, डाॅ. बिनय कृष्ण सिंह, डाॅ. दीप्ति सिन्हा, डाॅ. अंजू तुरियर (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डाॅ. एस.के. पंजीकार (होम्योपैथिक), डाॅ. अंजना (दंत रोग विशेषज्ञ), डाॅ. ए.के. सिन्हा और डाॅ. एम. रेहान (DHMS) शामिल थे।

सभी डॉक्टरों को क्लब की ओर से अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।


क्लब की अध्यक्ष और सदस्यों की रही सक्रिय सहभागिता

इस अवसर पर क्लब की नव निर्वाचित अध्यक्ष सुधा पांडे, पूर्व अध्यक्ष किरण गोस्वामी, बबीता साह, अंजना प्रकाश, उपाध्यक्ष मृदुला घोष, सचिव तब्बसुम परवेज तथा कमला साहु विशेष रूप से उपस्थित रहीं।


उद्देश्य: डॉक्टरों की सेवा भावना को सार्वजनिक रूप से सराहना

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था समाज के प्रति चिकित्सकों के योगदान को सार्वजनिक रूप से मान्यता देना और उनके समर्पण को प्रोत्साहित करना।


 

Related Posts

​Bihar Politics: बिहार में ‘खेला’ शुरू! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट; जानें क्या है दिल्ली का ‘मेगा प्लान’

Share Add as a preferred…

Continue reading
मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *