OMG! बिना हेलमेट पहने स्कॉर्पियो चलाने पर कटा चालान, नए नियम से गाड़ी मालिक परेशान

बिहार के कैमूर से ट्रैफिक पुलिस का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है, जहां सोनहन थाना द्वारा फोर व्हीलर गाड़ी पर बाइक हेलमेट का चालान काटा गया है. ऊपर से गाड़ी भी दूसरे की है. बिना हेलमेट पहने फोर व्हीलर चलाने के मामले में पुलिस ने एक हजार का जुर्माना 19 सितंबर 2024 को लगाया था.

बिना हेलमेट लगाए फोर व्हीलर चलाने पर चालान: शुक्रवार 10 जनवरी को स्कॉर्पियो मालिक चांद थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव निवासी पंकज कुमार को इस बात की जानकारी लगी. पंकज अपनी गाड़ी के फेल हुए प्रदूषण सर्टिफिकेट को बनवाने पहुंचे तो उन्हें चालान कटने की जानकारी दी गई.

OMG! बिना हेलमेट पहने स्कॉर्पियो चलाने पर कटा चालान, नए नियम से गाड़ी मालिक परेशान

1 हजार का चालान: वहीं आज भभुआ के परिवहन विभाग में गाड़ी का प्रदूषण कार्ड बनवाने आए चांद थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव निवासी पंकज कुमार ने बताया कि परिवहन विभाग में फोर व्हीलर गाड़ी का प्रदूषण बनवाने के लिए आया था. पता चला कि स्कॉर्पियो की नंबर BR45P3878 पर बाइक हेलमेट का 1 हजार का चालान काटा गया है.

“चालान नहीं देने पर कहा गया कि सोनहन थाना से संपर्क करें. मैंने कहा कि सर्टिफिकेट बना दीजिए तो कहा गया वहीं जाइये. जो गाड़ी का वीडियो दिखाया गया है वह मेरी गाड़ी भी नहीं है. मैं जिला प्रशासन से इसकी जांच की मांग करता हूं.”- पंकज कुमार, गाड़ी मालिक

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *