ODI World Cup 2023: विश्वकप के पहले मैच में नहीं दिखा फैंस का क्रेज, खाली पड़े स्टेडियम की तस्वीरें वायरल

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के 13वें एडिशन की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने है। इस प्रतियोगिता का सभी को लंबे समय से इंतजार था और आयोजकों को भी इससे बंपर उम्मीदें थी। हालांकि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पहले मैच ने ही सभी को निराश कर दिया।

हैरानी की बात यह है कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित करने में विफल रहा क्योंकि ओपनर में खाली स्टैंड देखे गए। ऐसा तब हुआ जब टिकटें 1,000 रुपये से भी कम में उपलब्ध थीं। खेल के दौरान भी टिकट उपलब्ध थे। कोई उद्घाटन समारोह नहीं होने से भी प्रशंसकों की निराशा बढ़ गई। खाली सीटों के फोटो भी हर तरफ वायरल हो रहे हैं और यूजर्स इस पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

इंग्लैंड पहले कर रही बल्लेबाजी

इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने बॉलिंग का फैसला किया है। ये दोनों टीमें 2019 के फाइनल में एक दूसरे से टकराई थी जिसमें रोमांच की सारी हदें पार हो गई थी। इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की है हालांकि न्यूजीलैंड ने भी तीन विकेट झटक लिए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, मिशेल सेंटनर, जेम्स नीशम, ट्रेंट बोल्ट।

  • ये भी पढ़े..

    FIFA वर्ल्ड कप के शोर में चमक रहा बिहार का यह गांव! 100 साल से हर घर में फुटबॉलर, मेसी-रोनाल्डो हैं बच्चों के आदर्श

    Share Add as a preferred…

    FIFA World Cup 2026: तीसरे स्थान की जंग में भिड़ेंगे फ्रांस और इंग्लैंड, एम्बापे-केन के बीच गोल्डन बूट की भी टक्कर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *