अब ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों की खैर नहीं, स्थानीय थाना की पुलिस भी काटेगी ऑनलाइन चालान

राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए यातायात पुलिस सख्ती से पेश आ रही है. आए दिन ऑनलाइन कैमरे के माध्यम से यातायात का उल्लंघन करने वाले लोगों पर ऑनलाइन चालान काटा जा रहा है. उसी कड़ी में अब यातायात पुलिस के साथ-साथ स्थानीय थाने की पुलिस भी मशीन के द्वारा ऑनलाइन चालान वसूलेंगे।

यातायात पुलिस के साथ-साथ अब स्थानीय थाने की पुलिस को भी यह निर्देश दिया गया है कि वह भी ऑनलाइन चालान काटेंगे. इसी कड़ी में थानों में भी एचएचडी डिवाइस दिया जा रहा है. वहीं सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि पटना पुलिस लाइन में जाकर अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड भी ले लें और वहीं से एचएचडी डिवाइस भी प्राप्त कर लें।

ताकि, सभी थानों में भी ऑनलाइन चालान काटे जाएंगे. पहले थानों में मैन्युअल चालान काटे जाते थे, लेकिन अब स्थानीय थाना में भी ऑनलाइन चालान काटा जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हिंसा मामले में माले विधायक संदीप सौरभ और AISA नेता धनंजय गिरफ्तार, अब तक 60 आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील में कीड़ा मिलने पर बड़ा एक्शन, हेडमास्टर सस्पेंड; चार रसोइयों की सेवा समाप्त

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *