राज्य के सभी निबंधन कार्यालयों पर अब ऑनलाइन निगरानी, लगे IP युक्त सीसीटीवी कैमरे

145 कार्यालयों में कैमरे लग चुके, 125 कार्यालय पहले ही हो चुके हैं ऑनलाइन

पटना, 18 जुलाई 2025।बिहार सरकार ने राज्यभर के निबंधन कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की पहल पर अब तक 145 निबंधन और प्रमंडलीय कार्यालयों में इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 125 कार्यालयों के कैमरे पूरी तरह ऑनलाइन हो चुके हैं। शेष कैमरों को शीघ्र ही ऑनलाइन कर दिया जाएगा।

मार्च 2025 से शुरू हुई मॉनिटरिंग व्यवस्था

मार्च 2025 से शुरू की गई इस पहल के तहत राज्य के 140 अवर निबंधन कार्यालयों और 9 प्रमंडलीय सहायक निबंधन महानिरीक्षक कार्यालयों में आधुनिक कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनकी 24×7 निगरानी पटना मुख्यालय और कुम्हरार स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जा रही है।


कैमरों की खासियत

  • रिमोट मॉनिटरिंग और हाई रेजोल्यूशन रिकॉर्डिंग
  • मोशन डिटेक्शन और अलर्ट सिस्टम
  • 24×7 वीडियो रिकॉर्डिंग और डाटा स्टोरेज
  • नेटवर्क कनेक्टिविटी के ज़रिए लाइव फीडिंग

प्रमुख कार्यालयों में सुरक्षा हुई और कड़ी

पटना, भागलपुर, आरा, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गोपालगंज, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, सीतामढ़ी, सीवान, रोहतास, मधुबनी, खगड़िया, बक्सर, बेतिया, बेगूसराय समेत अन्य प्रमुख जिला निबंधन कार्यालयों में 18 से 20 कैमरे लगाए जा रहे हैं। वहीं, अवर निबंधन कार्यालयों में 12 से 14 कैमरे लगाए जा रहे हैं।


सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त व्यवस्था

पिछले कुछ महीनों में निबंधन कार्यालयों में चोरी और अभिलेखों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी थी। इसके मद्देनज़र अब प्रत्येक जिला कार्यालय में 5 और अवर कार्यालय में 3 प्राइवेट सुरक्षा प्रहरी तैनात किए जाएंगे।

कैमरे जिन स्थानों पर लगाए जा रहे हैं, वे हैं:

  • कार्यालय के मुख्य द्वार
  • अभिलेखागार और उसकी खिड़कियां
  • प्रतीक्षालय और खोज क्षेत्र
  • इजलास, स्कैनिंग क्षेत्र और ACC काउंटर

इस कदम से राज्यभर के निबंधन कार्यालयों में पारदर्शिता, सुरक्षा और कार्य की निगरानी को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। विभाग का उद्देश्य है कि न केवल संवेदनशील अभिलेखों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए बल्कि आम नागरिकों को भी निर्भीक व भरोसेमंद वातावरण मिल सके।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में ‘जॉब माफिया’ का बड़ा खेल बेनकाब! बैंकिंग परीक्षा पास कराने और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 5 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    PMCH में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का औचक निरीक्षण, नर्सिंग सेवा पर मिली शिकायत तो मौके पर लगाई फटकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *