कुख्यात अपराधी सर्वेश दास की हत्या..घर पर चढ़कर बदमाशों ने ठोका

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी सर्वेश दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस हत्या को आपसी गैंगवार का नतीजा माना जा रहा है. सर्वेश पर लगभग दो दर्जन मामले दर्ज ते. उसके दरवाजे पर ही अपराधियों ने उसे गोलियों से भून दिया. इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई. यह घटना रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सुल्तानपुर गांव की है।

बाइक से आए अपराधियों ने सर्वेश के सिर में गोली मार दी. गोली लगते ही उसकी मौत हो गई. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. इसके बाद अपराधी आसानी से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

एसपी मनोज कुमार तिवारी के निर्देश के बाद अपराधियों की धड़पकड़ के लिए विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहन जांच शुरू कर दी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, सर्वेश दास देर शाम अपने दरवाजे पर बैठा था. इसी दौरान बाइक से दो बदमाश आकर सर्वेश दास से बात करने लगे. बातचीत के क्रम में ही दोनों बदमाशों ने सर्वेश दास पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी. इसमें सर्वेश को सिर सहित कई जगहों पर गोली लगी. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

  • ये भी पढ़े..

    सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, तीन की तलाश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *