पिस्टल के साथ कुख्यात अपराधी दिलखुश यादव गिरफ्तार

नवगछिया पुलिस ने हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के एक दर्जन कांडों के कुख्यात अपराधी दिलखुश यादव को बड़े ही नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया है। दिलखुश यादव जेल में बंद कुख्यात शातिर अपराधी छोटू यादव का भांजा है। दिलखुश यादव की गिरफ्तारी के बाद एसपी पूरण कुमार झा ने प्रेस वार्ता की।

एसपी ने बताया कि 20 अक्टूबर को नवगछिया थाना के नया टोला में रविंद्र कुमार चौधरी की गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर नवगछिया थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें दो नामजद एवं तीन अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।

गठित टीम ने घटना में संलिप्त दो अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। वहीं 21 नवंबर को कांड के आप्राथमिक अभियुक्त कुख्यात दिलखुश यादव पिता विजय यादव घर डिमहा गोपालपुर को अररिया से पीछा करते हुए रंगरा थाना क्षेत्र से घटनाओं में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल और आठ गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। दिलखुश यादव पर कई थाने में मामले दर्ज हैं। लूट, हत्या और अपराधिक घटनाओं जैसे वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

रविंद्र हत्याकांड में संलिप्तता स्वीकार की

कुख्यात दिलखुश यादव ने रविंद्र चौधरी हत्याकांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की और बताया कि रविंद्र कुमार ने जेल में मेरे नाना रामरति यादव के साथ मारपीट की थी, जिसके कारण जेल में बंद छोटू यादव, जो मेरे मामा हैं उसके कहने पर हमलोगों ने योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया था। दिलखुश यादव के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल और आठ जिंदा गोली बरामद की।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *