भागलपुर के मायागंज अस्पताल में ठगी के दो दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

भागलपुर। मायागंज अस्पताल के सर्जरी ओपीडी में इलाज को पहुंचे मरीज से सीटी स्कैन जांच के नाम पर दो हजार रुपये की ठगी मामले की जांच को लेकर अस्पताल प्रशासन 48 घंटे बाद भी कोई सकारात्मक कदम उठा नहीं सका।

13 सितंबर को गोड्डा जिला के सुरनी गांव निवासी रणवीर मंडल से रेडियोलॉजी विभाग में एक शातिर सीटी स्कैन कराने के नाम पर दो हजार रुपये लेकर फरार हो गया।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. केके सिन्हा ने कहा कि सोमवार को रेडियोलॉजी विभाग, इमरजेंसी व मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगलवाया जाएगा और संदिग्ध का फोटो निकालकर उसे पुलिस को दिया जाएगा।

  • Related Posts

    बिहार में भाजपा नेता पर दलित समुदाय के साथ मारपीट और फायरिंग का आरोप, दो गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    औन्टा में CRPF जवानों और ग्रामीणों के बीच भीषण भिड़ंत; पेट्रोल बम चले, घर में घुसकर पिटाई का आरोप; इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading