दिल्ली में नीतीश कुमार के मुलाकात का दौर जारी, JDU सांसदों ने की सीएम संग बैठक

बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली में हैं. मंगलवार को वह दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक में शामिल हुए थे. उसके बाद वह दिल्ली में ही रुके हुए हैं. बताया जा रहा है कि वह अपनी कुछ स्वास्थ्य संबंधी इश्यू को लेकर चेकअप कराने के बाद आवास पर पहुंचे. इस दौरान नीतीश कुमार से मिलने उनकी पार्टी के सांसद उनके दिल्ली के के. कामराज लेन स्थित आवास पर पहुंच गए।

सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करने आने वाले सांसदों में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, संजय सिंह, दिनेश चंद्र यादव सहित कई अन्य शामिल थे. सांसदों से मिली जानकारी के अनुसार इसे सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात बताया गया. चूंकि, अभी संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. जेडीयू के सभी सांसद उसी में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में ही हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी दिल्ली में रुकने की जानकारी मिलने के बाद पार्टी सांसद उनसे मिलने पहुंच रहे हैं।

बता दें कि मंगलवार को इंडी गठबंधन की बैठक में भाग लेने के बाद नीतीश कुमार अपने हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली में ही रुके हुए थे. मंगलवार को भी उनसे मिलने उनकी पार्टी के कई सांसद पहुंचे थे और आज भी कई सांसदों ने शिष्टाचार मुलाकात की. जेडीयू सांसद बता रहे हैं कि यह सिर्फ एक अनौपचारिक मुलाकात थी. हमलोग उनका हालचाल लेने गए हुए थे. इस दौरान सांसदों की सीएम के साथ बैठक भी हुई है।

ये भी पढ़े..

राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

Share Add as a preferred…

जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

Share Add as a preferred…