बिहार में नीतीश युग का अंत: 10 अप्रैल को राज्यसभा में लेंगे शपथ

पटना / नई दिल्ली, 2 अप्रैल 2026: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है और अब वे राज्यसभा सांसद के रूप में दिल्ली पहुंचने की तैयारी में हैं। नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दिल्ली दौरे पर जाएंगे, और 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण करेंगे

बिहार की राजनीति में हलचल

करीब 6 महीने पहले चुनाव में भारी बहुमत मिलने के बाद नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने का फैसला बिहार की राजनीति में बड़ा झटका माना गया। उनके इस फैसले का उनके ही दल जनता दल (यू) में विरोध देखने को मिला। नीतीश कुमार अब बिहार सीट से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने जा चुके हैं।

नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर

नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर 1977 में हरनौत विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर शुरू हुआ था। हालांकि उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

  • 1985 – पहली बार विधायक बने
  • 1989 – पहली बार लोकसभा सांसद चुने गए
  • अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कृषि और रेल मंत्री रहे
  • 2005 – पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने और तब से कई बार मुख्यमंत्री पद संभाला

नीतीश कुमार की सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं।

अभी तक सीएम पद से इस्तीफा नहीं

हालांकि उन्होंने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन अभी तक नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका इस्तीफा नए मुख्यमंत्री चेहरे के चयन के बाद ही हो सकता है। अब यह देखना बाकी है कि नीतीश राज्यसभा जाने से पहले मुख्यमंत्री पद से कब इस्तीफा देंगे।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना से जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला: “संविधान की किताब लेकर घूमने से पहले इंदिरा गांधी के कृत्यों पर माफी मांगें”

    Share Add as a preferred…

    PMCH प्रिंसिपल पर गिरी गाज: स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिलने पर पद से हटाए गए डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह

    Share Add as a preferred…