अब रेंज रोवर में नजर आएंगे नीतीश कुमार, सुरक्षा के लिए बदलेगा सीएम का काफिला.. सरकार खरीदेगी 4 बुलेटप्रूफ हाईटेक SUV

एक गाड़ी की कीमत करीब 2.79 करोड़

पटना।सादगी और साधारण गाड़ियों में सफर करने के लिए पहचाने जाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री के लिए बुलेटप्रूफ रेंज रोवर स्पोर्ट्स खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के काफिले में चार अत्याधुनिक रेंज रोवर SUV शामिल की जाएंगी, जो दुनिया की सबसे सुरक्षित गाड़ियों में गिनी जाती हैं।

जुलाई 2025 में मिली थी स्वीकृति

राज्य सरकार ने अतिविशिष्ट श्रेणी के सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों के लिए चार बुलेटप्रूफ रेंज रोवर खरीदने की स्वीकृति जुलाई 2025 में ही दे दी थी।

एक गाड़ी की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 79 लाख 32 हजार 353 रुपये तय की गई है।
चारों गाड़ियों की कुल लागत 11 करोड़ 17 लाख 29 हजार 412 रुपये होगी।

हाईटेक सुरक्षा से लैस होंगी गाड़ियां

सूत्रों के मुताबिक, इन गाड़ियों में—

  • बुलेटप्रूफ बॉडी
  • ब्लास्ट-रेजिस्टेंट शीशे
  • एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम
  • GPS ट्रैकिंग
  • इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
  • ऑटो लॉक सुरक्षा फीचर

जैसी आधुनिक तकनीकें होंगी।
यह वही श्रेणी की गाड़ियां हैं, जिनका इस्तेमाल देश और दुनिया के कई राष्ट्राध्यक्ष और वीवीआईपी करते हैं।

पहली बार हाई-एंड लग्जरी SUV

अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देशी कंपनियों की गाड़ियों या इलेक्ट्रिक वाहनों में सफर करते रहे हैं। यह पहला मौका होगा जब उनके काफिले में रेंज रोवर जैसी लग्जरी और हाई-सिक्योरिटी SUV शामिल होगी।

डिप्टी सीएम को भी मिल सकती है सुविधा

सूत्रों का कहना है कि इन चार गाड़ियों में से एक डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी दी जा सकती है। बाकी गाड़ियां सुरक्षा और विशेष अवसरों के लिए रिजर्व रहेंगी।

सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद फैसला

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की बढ़ती सार्वजनिक गतिविधियों, जनसभाओं और संवेदनशील दौर को देखते हुए सुरक्षा मानकों को और मजबूत करना जरूरी हो गया था। इसी आधार पर यह फैसला लिया गया है।


 

  • Related Posts

    बिहार दिवस समारोह में आईपीआरडी पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, वर्चुअल सेल्फी प्वाइंट पर उमड़ी भीड़

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    बिहार दिवस पर गन्ना उद्योग विभाग का फोकस: रोजगार, किसानों की आय और उद्योग पुनर्जीवन पर जोर

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading