200 में बिक गया ! कटिहार में ट्रैफिक पुलिस की शर्मनाक सौदेबाजी, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

कटिहार।कानून की रखवाली करने वालों ने ही कानून को महज 200 रुपये में बेच दिया। कटिहार में यातायात पुलिस के एक पदाधिकारी और होमगार्ड जवान का रिश्वत लेते वीडियो सामने आने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होमगार्ड जवान शंभू दास को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पुअनि हरि प्रकाश फरार है। चौंकाने वाली बात यह है कि महज एक महीने पहले ही एसपी शिखर चौधरी ने हरि प्रकाश को वाहन जांच में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया था।


₹6000 का चालान… ₹200 में निपटा मामला

यह मामला अमर जवान चौक का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक को रोका गया।
पुलिस पदाधिकारी बताते हैं—

  • ड्राइविंग लाइसेंस का चालान: ₹5000
  • प्रदूषण प्रमाण पत्र: ₹1000

कुल ₹6000 का फाइन बताया गया। इसके बाद गृहरक्षक से बातचीत होती है और ₹200 में सौदा तय हो जाता है। यह रकम पास की चाय दुकान में जमा कराई जाती है।


वीडियो बना सबूत, एसपी ने तुरंत कराई जांच

वीडियो सामने आते ही एसपी ने संज्ञान लिया और यातायात डीएसपी सद्दाम हुसैन को जांच सौंपी।
जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद सहायक थाना में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।


एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

  • शंभू दास (होमगार्ड) – गिरफ्तार
  • हरि प्रकाश (पुअनि) – फरार, तलाश जारी

DSP का बयान

यातायात डीएसपी सद्दाम हुसैन ने कहा—

“जांच में आरोप सही पाए गए हैं। दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। कानून से ऊपर कोई नहीं।”


यह मामला बताता है कि जब कानून के रखवाले ही सौदेबाजी करने लगें, तो आम जनता का भरोसा किस पर टिकेगा? कटिहार की यह घटना सिस्टम के अंदर फैली भ्रष्टाचार की गहरी सड़ांध को उजागर करती है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…