राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, लेकिन बिहार में ही रहकर सरकार को देंगे मार्गदर्शन: संजय झा

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा ने शनिवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के बाद भी बिहार की राजनीति और सरकार से जुड़े रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नई सरकार भी उनके मार्गदर्शन में ही काम करेगी।

25 से 30 तक का कार्यकाल उनके मार्गदर्शन में पूरा होगा

मीडियाकर्मियों से बातचीत में संजय झा ने कहा कि कई लोगों को लग रहा है कि नीतीश कुमार दिल्ली चले जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है।

उन्होंने कहा,
“25 से 30 का जो कार्यकाल है, वह भी उनके ही मार्गदर्शन में पूरा होगा। नीतीश कुमार बिहार की जनता से किए गए वादों को नहीं भूलेंगे।”

संसद सत्र के दौरान रहेंगे दिल्ली

संजय झा ने बताया कि संसद का सत्र चलने के दौरान नीतीश कुमार दिल्ली में रहेंगे, जबकि बाकी समय वे बिहार में ही रहेंगे और यहां की राजनीति व सरकार को मार्गदर्शन देते रहेंगे।

नई सरकार को करेंगे गाइड

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बैठक में भी नीतीश कुमार ने साफ किया है कि वे बिहार की नई सरकार को गाइड करेंगे।

संजय झा के अनुसार, नई सरकार में उनके लोग रहेंगे और नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी पार्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अनुभव से मिलेगा फायदा

संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार किसी पद से बड़े नेता हैं और उनका अनुभव बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी बिहार की राजनीति और सरकार उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगी।

राज्यसभा चुनाव के लिए कर चुके हैं नामांकन

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।

अगर वे राज्यसभा सांसद बनते हैं तो बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। नीतीश कुमार पिछले करीब दो दशकों से मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं, लेकिन राज्यसभा जाने के बाद वे इस पद से इस्तीफा दे सकते हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    नेपाल में प्रिंस यादव की मौत पर गरमाई राजनीति, पप्पू यादव बोले- यह हत्या है, दोषियों पर हो कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगी कृषि योजनाओं की जानकारी

    Share Add as a preferred…