नीतीश कुमार रविवार की सुबह-सुबह निकले सड़कों पर देखने काम, क्या कहा जानिए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अचानक राजधानी पटना स्थित हड़ताली मोड़ पहुंच गए और वहां बन रहे निर्माणाधीन लोहिया चक्र पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के साथ साथ विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान सीएम ने निर्माण के सभी पहलूओं को बारिकी से समझा और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में लोहिया चक्र पथ का निर्माण इसी सास दुर्गापूजा से पहले पूरा कर लेना है। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात भी की।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह काम इसी साल दुर्गापूजा के पहले हो जाना है, इसलिये आये हैं और इसके बगल में जो ये सब बिल्डिंग है वो अस्सी साल पहले की है, इसको भी तोड़कर बनना है। नया बिल्डिंग बनेगा तो अधिक से अधिक लोग रहे सकेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगा अवकाश

    Share Add as a preferred…

    वैशाली में सनसनी: ऑनलाइन गेम के कर्ज में डूबे किशोरों ने 8 वर्षीय मासूम का किया अपहरण, हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *