माफियाओं-भ्रष्टाचारियों पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में नीतीश सरकार, डिप्टी CM ने तारीख का भी कर दिया ऐलान

लोकसभा चुनाव का मतदान समाप्त होते ही बिहार की एनडीए सरकार ने अपनी मंशा साफ कर दी है. सरकार में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 जून तक बहुत कुछ दिखाई पड़ने लगेगा. उन्होंने माफियाओं को चेताते हुए कहा कि अगर अब भी नहीं सुधरे तो कार्रवाई का सामना करने को तैयार रहें.

10 तारीख तक होगा बड़ा एक्शन 

 

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने आज साफ कर दिया कि अब बहुत हो चुका. सरकार किसी कीमत पर नहीं छोड़ेगी. डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि अराजकता लाने वाले, भ्रष्टाचार को पोषित करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे. राजद के लोग जो सत्ता में आकर गड़बड़ी किए हैं, उस पर दबिश बढ़ेगी.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कानून का राज स्थापित करने के लिए पूर्ण रूप से दृढ संकल्पित हैं. दोनों उप मुख्यमंत्री, एक डिप्टी सीएम वित्त मंत्री हैं , करप्शन, वित्तीय अनियमितता पर रोक लगाने को लेकर वो संकल्पित हैं. वो भी एक्शन में हैं. माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए हमने तैयारी कर ली है. दस तारीख से पहले बहुत कुछ दिखाई भी पड़ेगा.

सरकार ने दी अंतिम चेतावनी

विजय सिन्हा ने माफियाओं को अंतिम रूप से चेतावनी दी है. कहा कि हम एक बार फिर से उन्हें चेतावनी भी देते हैं. समय रहते नहीं सुधरे तो एक्शन स्पष्ट रूप से झलकेगा. इसी माह में कार्रवाई आप सबों को दिखाई पड़ेगी.

  • ये भी पढ़े..

    बेंगलुरु में बैठे बेटे ने मोबाइल पर LIVE देखा माता-पिता का मर्डर, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

    Share Add as a preferred…

    बिहार के इन 22 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *