“नकलची है नीतीश सरकार” – तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

सीतामढ़ी। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार उनकी योजनाओं की नकल कर रही है और उन्हें अपना बताकर जनता के बीच पेश कर रही है।

तेजस्वी यादव शुक्रवार को घंटाघर चौक पर आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

तेजस्वी के आरोप

  • “यह नीतीश चाचा का अंतिम चुनाव होगा। अब वे मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, इसे लिखकर ले लो।”
  • “मैंने युवाओं को नौकरी दी, चीनी मिल चालू कराई। सरकार ने मेरी घोषणाओं को उठाकर लागू करना शुरू कर दिया।”
  • “मैंने 200 यूनिट तक फ्री बिजली, डोमिसाइल पॉलिसी और युवा आयोग की बात कही थी, अब सरकार इसे लागू कर रही है।”
  • “परीक्षा फॉर्म के लिए शुल्क न लेने का वादा मेरा था, नीतीश सरकार ने भी इसे लागू कर दिया।”
  • “माई-बहिन योजना के तहत 2500 रुपये देने की मेरी घोषणा थी, सरकार अब इसकी तैयारी कर रही है।”

तेजस्वी का दावा

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार पूरी तरह से ‘नकलची’ बन गई है और उनकी घोषणाओं को अपने नाम से लागू कर रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि इस बार बदलाव तय करें।


 

  • Related Posts

    ओलपुरा में ‘मातम की गंगा’! एक साथ जलीं तीन सगे-चचेरे भाइयों की चिताएं; दिल्ली से लौटकर ‘अंडा’ बेच रहा था सनी, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading