भागलपुर में राहुल गांधी के साथ अयोध्या के अमरनाथ बोले – अग्निवीर योजना ने छीना मेरा भविष्य

भागलपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भागलपुर की जनसभा में अग्निवीर योजना पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अयोध्या निवासी अमरनाथ जायसवाल को मंच पर बुलाकर उनकी आपबीती जनता से साझा करवाई।

अमरनाथ की दर्दभरी कहानी

राहुल गांधी ने जीप पर खड़े होकर अमरनाथ को माइक सौंपा। अमरनाथ ने कहा –

  • “मैंने दो साल तक सेना में नौकरी की। बारूद ब्लास्ट की चपेट में आने से मेरी एक उंगली उड़ गई। ब्लास्ट का प्रेशर झेल नहीं पाया और हाथ की नसें कमजोर हो गईं। इसके बाद मुझे सेना की नौकरी से हटा दिया गया।”
  • उन्होंने आगे कहा – “मोदी सरकार से कहना चाहता हूं कि सेना बदल दीजिए, गोला-बारूद बदल दीजिए। सेना और शेर को कभी छेड़ा नहीं जाता। हम अपने सम्मान का बदला लेकर रहेंगे।”
  • अमरनाथ ने मंच से यह भी कहा कि – “अयोध्या के लोग मर्यादा पुरुषोत्तम राम को भैया कहते हैं, राहुल गांधी भी हमारे लिए भैया हैं।”

राहुल गांधी का हमला

अमरनाथ की आपबीती के बाद राहुल गांधी ने माइक संभालते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

  • उन्होंने कहा कि पहले सेना की नौकरी में पेंशन और मुआवजा मिलता था, लेकिन अब अग्निवीर योजना में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।
  • राहुल ने कहा – “एग्जाम से पहले पर्चा लीक हो जाता है। अमीरों के बच्चों को पहले ही सवाल मिल जाते हैं और वे परीक्षा पास कर जाते हैं, जबकि गरीब बच्चों का भविष्य अंधेरे में रह जाता है।”
  • उन्होंने नोटबंदी और सरकारी नीतियों को छोटे व्यापारियों के खिलाफ बताया और कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों और युवाओं के साथ अन्याय किया है।

 

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…