नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला: 17 हजार सैप जवानों की होगी भर्ती, 31 प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज बिहार कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। मंत्रिपरिषद की इस अहम बैठक में सरकार ने कुल 31 एजेंडों पर अपनी मंजूरी दी। बैठक में कई बड़े और जनहित से जुड़े फैसले लिए गए।

सैप जवानों की भर्ती को मंजूरी

नीतीश कैबिनेट ने स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (SAP) को मजबूत करने का बड़ा निर्णय लिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 17,000 पदों पर भारतीय सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त जवानों को अनुबंध के आधार पर रखने की स्वीकृति दी गई है। इसका उद्देश्य अपराध नियंत्रण, उग्रवाद से निपटना और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करना है।
साथ ही, सैप जवानों को आदेश जारी होने की तिथि से बढ़ा हुआ मानदेय भी दिया जाएगा।

प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति दोगुनी

कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2025-26 से प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की राशि बढ़ाने का फैसला किया है। अब

  • कक्षा 1 से 4 तक: ₹1200 सालाना
  • कक्षा 5 से 6 तक: ₹2400 सालाना
  • कक्षा 7 से 10 तक: ₹3600 सालाना
  • कक्षा 1 से 10 तक के छात्रावासी छात्र: ₹6000 सालाना

यह छात्रवृत्ति सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को दी जाएगी। इससे करीब 27 लाख छात्र-छात्राओं को लाभ होगा और सरकार पर 519.64 करोड़ रुपये का व्यय आएगा।

डुमरांव में खुलेगा बिस्मिल्ला खां संगीत महाविद्यालय

बक्सर जिले के डुमरांव में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खां के नाम पर संगीत महाविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी गई है। पहले स्वीकृत 14.52 करोड़ रुपये की योजना को रद्द कर दिया गया है।
अब राज्य योजना के तहत कॉलेज भवन, फर्नीचर, आंतरिक सड़क और चारदीवारी के निर्माण के लिए 87.81 करोड़ रुपये की नई प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इससे राज्य के विद्यार्थियों को संगीत की विभिन्न विधाओं में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।


 

  • Related Posts

    भागलपुर सदर अस्पताल में ‘एनीमिया’ के खिलाफ महा-जंग! स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय की ‘FCM थेरेपी’ लाई रंग; दर्जनों महिलाओं का सफल इलाज, अब सुधरेगा जच्चा-बच्चा का स्वास्थ्य

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बरहरवा स्टेशन पर RPF का ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ सफल! घर से भागे गोड्डा के 3 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया; दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने की थी योजना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading