निशांत कुमार जदयू में सक्रिय, ललन सिंह से ली राजनीतिक ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जदयू में शामिल होने के बाद लगातार सक्रियता दिखाई है। वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं।

हाल ही में निशांत ने केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता ललन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। माना जा रहा है कि यह मुलाकात काफी सीक्रेट रही। बैठक में पार्टी की वर्तमान स्थिति और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई, साथ ही ललन सिंह ने निशांत को पार्टी और राजनीति के बारीक टिप्स भी दिए।

पार्टी की बारीकियां सीख रहे निशांत

ललन सिंह जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने नीतीश कुमार के शुरुआती राजनीतिक दिनों से उनके साथ काम किया है। निशांत कुमार उनसे पार्टी संचालन और संगठनिक रणनीति सीख रहे हैं।

सदस्यता और सक्रियता

निशांत ने 8 मार्च को जनता दल (यू) की सदस्यता ली थी। इसके बाद पिछले 12 दिनों में वे कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिल चुके हैं। उन्होंने पार्टी विधायकों और नेताओं से फीडबैक लिया और आगामी बिहार यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है।

युवा नेताओं का समर्थन

युवा विधायकों ने निशांत के समर्थन में टीम बनाई है। बिहार की यात्रा में ये युवा विधायक उनके साथ रहेंगे। जदयू में संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर युवाओं को भूमिका मिलने की संभावना है।

निशांत का मानना है कि वे अपने पिता द्वारा किए गए 20 साल के काम को आगे बढ़ाएंगे और पार्टी को बिहार में और मजबूत बनाएंगे।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बढ़ा सियासी बवाल, बिलौटी गांव में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया गया प्रतीकात्मक श्राद्ध

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में बोरे से मिली महिला की लाश, रेलवे हॉल्ट के पास सनसनी; हत्या की आशंका से दहशत

    Share Add as a preferred…