भागलपुर में दो महिला समेत डेंगू के नौ मरीज मिले, छह शहर के, 28 पर पहुंच गई भर्ती मरीजों की संख्या

मंगलवार को मायागंज अस्पताल के डेंगू वार्ड में दो महिला समेत नौ डेंगू के मरीज भर्ती हुए। इनमें से छह शहर के तो एक झारखंड के गोड्डा जिला निवासी तो दो सन्हौला प्रखंड के रहने वाले हैं। वहीं डेंगू का एक मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हो गया। इसके साथ ही डेंगू वार्ड में कुल डेंगू भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 28 पर पहुंच गई।

मायागंज अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को शहर के तिलकामांझी, मायागंज मुहल्ला, मशाकचक, भीखनपुर, खंजरपुर मुहल्ला निवासी युवक व मायागंज अस्पताल परिसर स्थित पुराना नर्स क्वार्टर में रहने वाली महिला, सन्हौला प्रखंड के लक्ष्मीपुर निवासी महिला व इसी प्रखंड के कमलपुर निवासी युवक डेंगू का शिकार होकर मायागंज अस्पताल में भर्ती हुआ। इसके अलावा झारखंड प्रदेश के गोड्डा जिला निवासी एक युवक भी डेंगू का शिकार होकर वार्ड में भर्ती हुआ। जबकि वार्ड में भर्ती एक डेंगू मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज होकर घर भेज दिया गया।

मायागंज अस्पताल के डेंगू वार्ड में उपलब्ध 31 बेड में से 28 बेड पर डेंगू के मरीज मंगलवार की शाम तक भर्ती थे। हॉस्पिटल मैनेजर सुनील गुप्ता ने बताया कि वार्ड में बेड की कमी नहीं है। जरूरत पड़ते ही तत्काल ही बेड की संख्या बढ़ा दी जाएगी। बुधवार को डेंगू मरीजों की स्थिति की एक बार फिर से समीक्षा की जाएगी। तद्नुसार बेड को बढ़ाने के मुद्दे पर निर्णय होगा। वहीं सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में मंगलवार को एक भी मरीज की इंट्री नहीं हुई।

डेंगू के खात्मे को आज दर्जन भर वार्डों में फॉगिंग

भागलपुर शहरी क्षेत्र में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने 12 वार्डों में फॉगिंग कराने का रोस्टर तैयार किया है। फॉगिंग के लिए वार्डों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। बुधवार को वार्ड संख्या 2, 3, 4, 26, 27, 28, 36, 37, 38, 40, 41 व 42 में फॉगिंग होगा। जबकि मंगलवार को वार्ड 12, 13, 01, 23, 24, 25, 33, 34, 35, 50, 51 व 39 में फॉगिंग करायी गयी है। वार्ड 21 के गोनर लाल लेन के लोगों ने सूची में शामिल नहीं करने और फॉगिंग नहीं कराने को लेकर पार्षद को मेयर से बात करने को कहा है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक के आरोपों पर भागलपुर में छात्र संगठनों का प्रदर्शन, पीएम और सीएम का पुतला फूंका

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *