शादीशुदा भोजपुरी स्टार पर दिल हार गई थीं निधी झा, फिल्मी है इस खूबसूरत कपल की कहानी

भोजपुरी सिनेमा का एक ऐसा स्टार जिसने इंडस्ट्री की दो पॉपुलर एक्ट्रेसेस से प्यार किया और उनसे शादी की. इस एक्टर का नाम यश कुमार है, जिन्होंने पहले अंजना सिंह और फिर निधि झा से शादी की. यश कुमार ने कई भोजपुरी फिल्में की हैं और अब इंडस्ट्री में उनकी अच्छी-खासी पहचान भी है. यश कुमार और निधि झा की प्रेम कहानी फिल्म के सेट पर शुरू हुई और निधि पर यश का घर तुड़वाने का आरोप भी लग चुका है.

यश और निधि प्यार के हाथों मजबूर थे और उन्हें सही-गलत कुछ नहीं दिखा. यश ने एक बेटी के पिता होने के बाद भी निधि से प्यार किया और फिर अंजना सिंह को तलाक दे दिया. निधि और यश की प्रेम कहानी बिल्कुल फिल्मी है जिसमें कई ट्विस्ट भी हैं.

अंजना सिंह और यश कुमार की शादी

2013 में यश कुमार ने भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ शादी की थी. उनकी ये शादी लव मैरिज थी और शादी के बाद उन्हें एक बेटी भी हुई. शादी के बाद अंजना और यश ने कुछ फिल्में भी साथ में की. लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उनके बीच के झगड़े बढ़ने लगे और 2018 में अंजना का यश से तलाक हो गया. बेटी की कस्टडी अंजना सिंह को मिली और वो सिंगल मदर के तौर पर अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं.

निधि झा और यश कुमार की प्रेम कहानी

2016 में फिल्म इंडिया वर्सेस पाकिस्तान की शूटिंग चल रही थी. इसमें यश कुमार, निधि झा और अरविंद अकेला जैसे कलाकार साथ काम कर रहे थे. बताया जाता है कि इसी फिल्म के सेट पर पहली बार यश और निधि मिले. उनके बीच दोस्ती हुई फिर नजदीकियां बढ़ने लगीं. 2017 में फिल्म रिलीज हुई और हिट साबित हुई. इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा जो अंजना सिंह को बर्दाश्त नहीं हुआ. उसी दौरान यश और अंजना के झगड़ों की खबरें आईं और 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया.

कुछ साल रिलेशनशिप में रहने के बाद यश ने निधि से 2022 में शादी कर ली. शादी के बाद अगर आप निधि झा या यश कुमार की इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखेंगे तो उनके बीच की कैमिस्ट्री भी साफ-साफ पर नजर आएगी. 30 अप्रैल 2024 को निधि ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम शिवाय है. यश कुमार अपनी फैमिली के साथ खुश हैं और उनकी फैमिली फोटो अक्सर इंस्टाग्राम पर दिख जाती है.

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में घर में घुसकर किशोरी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश ने गला दबाया, चाकू से किया वार; गांव में दहशत

    Share Add as a preferred…

    सीवान में नकली नोट छापने वाले संगठित गिरोह का खुलासा, 5.45 लाख के जाली नोट, मशीन और कई उपकरण जब्त

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *