बिहार के 12 स्थानों पर हथियार तस्करी में एनआईए के छापे

पटना। नगालैंड से जुड़े एके-47 तस्करी नेटवर्क को खंगालने के लिए एनआईए (राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी) ने बुधवार को बिहार में 12 स्थान समेत चार राज्यों में 17 स्थानों पर छापेमारी की। हाजीपुर में कोर्ट रोड, महुआ समेत 3 स्थानों के अलावा मुजफ्फरपुर में 5 तथा पूर्वी चंपारण के मधुबन में 1 जगह पर एक साथ दबिश की गई। उधर, नगालैंड में 3, हरियाणा में 1 और जम्मू कश्मीर में 1 स्थानों पर छापेमारी हुई।

मुजफ्फरपुर में मुखिया भोला राय के घर से 11 लाख 19 हजार नकद के अलावा बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद हुए हैं। इन्हें जब्त कर जांच की जा रही है। सारण के परसा में भी एक ठिकाने पर छापेमारी हुई है। यहां से करीब 3 लाख कैश बरामद होने की सूचना है। इस तरह छापेमारी में कुल 14 लाख 19 हजार नकद बरामद हुआ है। कुछ अन्य स्थानों से भी लाखों कैश के अलावा प्वाइंट 315 की एक रायफल, 11 कारतूस, मोबाइल बैंक लेनदेन के कागजात समेत बड़ी संख्या में दस्तावेज मिले हैं। दो अन्य जगहों पर भी छापेमारी की गई।

  • Related Posts

    मिडिल ईस्ट के महायुद्ध में बिहार का एक और ‘लाल’ कुर्बान! भागलपुर के इंजीनियर देवनंदन की मिसाइल हमले में मौत; आखिरी शब्द— “ड्यूटी पर हूँ, बाद में बात करूँगा”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में ‘मानव तस्करी’ का खौफनाक खुलासा! तरैया में 2 छात्राओं को नेपाल बेचने की साजिश नाकाम; ऑर्केस्ट्रा संचालिका गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *