एलिफेंटा जा रही नौका पलटी 13 लोगों की मौत

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र में मुंबई तट के पास बुधवार शाम नौसेना का छोटा पोत यात्री नौका से टकरा गया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 101 लोगों को बचा लिया गया।

मृतकों में नौसेना का एक कर्मचारी और पोत पर मौजूद ओईएम टीम के दो सदस्य शामिल हैं। नौसेना ने बताया, शाम चार बजे एक नेवी क्राफ्ट के इंजन का परीक्षण हो रहा था। तभी उसने नियंत्रण खो दिया और यात्री नौका से टकरा गया। प्रधानमंत्री ने मुंबई में नाव हादसे में मारे गए हर व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है।

  • ये भी पढ़े..

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *