
New Zealand national cricket team ने सुपर 8 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए Sri Lanka national cricket team को 61 रन से हराकर सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया है। एकतरफा रहे इस मुकाबले में कीवी टीम पूरी तरह हावी नजर आई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 107 रन ही बना सकी।
सैंटनर की कप्तानी पारी
न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 34 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद रचिन रविंद्र ने 22 गेंदों पर 32 रन बनाकर पारी को संभाला। आखिरी ओवरों में कप्तान मिचेल सैंटनर ने 26 गेंदों पर 47 रनों की तेज पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
स्पिन के जाल में फंसी श्रीलंका
गेंदबाजी में रचिन रविंद्र ने कमाल करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके। मैट हेनरी ने 2 ओवर में 3 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि सैंटनर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट हासिल किया।
इस जीत के साथ न्यूजीलैंड के सुपर 8 में 3 अंक हो गए हैं और बेहतर नेट रन रेट के आधार पर टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।


