चच्चा से रूठ गया भतीजा ! बिजनेस समिट में ‘तेजस्वी’ के शामिल नहीं होने पर उठने लगे सवाल, HAM का तंज- विज्ञापन में सिर्फ CM की तस्वीर तो डिप्टी CM क्यों न होंगे नाराज…

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इन दिनों सरकारी कार्यक्रम में नहीं जा रहे. सीतामढ़ी में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के बाद गुरूवार को राजधानी में आयोजित बिजनेस समिट से भी तेजस्वी यादव ने दूरी बना ली. जबकि विज्ञापनों में तेजस्वी यादव के भी शामिल होने की बात कही गई थी. तेजस्वी के नीतीश कुमार के साथ मंच साझा नहीं करने पर सवाल उठने लगे हैं. विपक्षी दलों ने सवाल उठाते हुए कहा है कि लगता है कि चाचा से भतीजा रूठ गया है।

चच्चा से रूठ गया भतीजा

नीतीश कैबिनेट के पूर्व मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने इस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है,” उपमुख्यमंत्री ग्लोबल बिजनेस समिट में नहीं गए. लगता है कि विज्ञापन में सिर्फ चच्चा का फोटो देख भतीजा रूठ गए हैं. एक युवा अगर ऐसे मुँह छिपाए फिरेगा तो फिर दुनिया में क्या सन्देशा जाएगा ? ये तालमेल की सरकार है या घालमेल की पता ही नहीं चल रहा.”

ऐसे डरेगा युवा तो कैसे बढ़ेगा युवा ?’

हम के अध्यक्ष संतोष मांझी ने आगे लिखा है,” वैसे लोग मुख्य कारण समझ रहे हैं. तेजस्वी को डर सता गया कि जैसे प्रधानमंत्री जी के सामने लिखा हुआ पढ़ने में गड़बड़ा गए थे, वैसे ही कहीं यहाँ भी बड़े उद्दोगपतियों के सामने भी फिर से लिखा हुआ पढ़ने में गड़बड़ा न जाएं । ऐसे डरेगा युवा तो कैसे बढ़ेगा युवा ?”

 

Related Posts

भागलपुर में खत्म होगा गैस का ‘वेटिंग गेम’! DM का बड़ा ऐलान— “7 दिन से ज्यादा पेंडिंग नहीं रहेगा सिलेंडर”; सप्लाई हुई दोगुनी, पैनिक बुकिंग पर लगाम

Share Add as a preferred…

Continue reading
विक्रमशिला सेतु के पीलर की ‘फॉल्स दीवार’ गिरने से हड़कंप! इंजीनियरों की टीम ने किया मुआयना; बोले— “पुल के स्ट्रक्चर को कोई खतरा नहीं, वो बेकार हिस्सा था”

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *