नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी, बिहार के मृणाल किशोर झा चौथे और आशी 12वें स्थान पर

पटना, 14 जून।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को नीट यूजी 2025 का परिणाम घोषित कर दिया। इस बार भी बिहार के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बिहार के बेतिया निवासी मृणाल किशोर झा ने ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। वहीं, सीवान की आशी ने देशभर में 12वां स्थान और लड़कियों की श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

हालांकि, एनटीए द्वारा जारी विज्ञप्ति में मुस्कान आनंद को बिहार टॉपर बताया गया है। मुस्कान ने देशभर में 112वीं रैंक हासिल की है। उन्हें 99.9949306 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त हुए हैं।

बिहार से 1.59 लाख ने दी परीक्षा, 80 हजार से अधिक ने क्वालिफाई किया

इस वर्ष बिहार से 1,59,167 परीक्षार्थियों ने नीट यूजी परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें से 80,954 अभ्यर्थी ने सफलता हासिल की।

देश में राजस्थान के महेश कुमार टॉपर

नीट यूजी 2025 में राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया टॉप रैंक प्राप्त की। लड़कियों में दिल्ली की अविका अग्रवाल पहले स्थान पर रहीं। इस बार कुल 22.09 लाख परीक्षार्थियों में से 12.36 लाख से अधिक ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की। हालांकि यह संख्या पिछले वर्ष के 13.15 लाख सफल अभ्यर्थियों से कुछ कम रही।

बिहार के गौरव

  • मृणाल किशोर झा, बेतिया — ऑल इंडिया रैंक 4
  • आशी, सीवान — ऑल इंडिया रैंक 12 (लड़कियों में देश में दूसरा स्थान)
  • मुस्कान आनंद, बिहार टॉपर (ऑल इंडिया रैंक 112)

 

  • Related Posts

    इराक के समुद्री क्षेत्र में तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मानव तस्करी के मामलों में संवेदनशीलता बरतें पुलिसकर्मी: डीजीपी विनय कुमार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *