NEET एग्जाम को लेकर राहुल गांधी ने PM मोदी से की बहस की डिमांड

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में हुई धांधली लाखों बच्चों की भविष्य के साथ खिलवाड़ है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में इस पर व्यापक चर्चा करनी चाहिए।

राहुल गांधी ने सदन की कार्यवाही से पूर्व यहां संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि यह गंभीर मामला है और इसकी पड़ताल की जानी चाहिए लेकिन इस मुद्दे की विभिन्न पक्षों पर संसद में व्यापक स्तर पर चर्चा करना जरूरी है।

राहुल ने कहा ‘‘कल सभी विपक्षी दल के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई और सभी के साथ यह सहमति बनी कि सदन में नीट के मुद्दे पर चर्चा हो।” उन्होंने कहा ‘‘मैं प्रधानमंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि यह युवाओं का मुद्दा है और इस पर उचित तरीके से चर्चा होनी चाहिए। आप भी चर्चा में शामिल हों, क्योंकि यह युवाओं का मामला है। संसद से यह संदेश जाना चाहिए कि हिंदुस्तान की सरकार और विपक्ष मिलकर छात्रों के बारे में बात कर रहे हैं।”

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले– ‘स्टूडेंट्स के खून का हिसाब चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    NEET विवाद पर बढ़ा सियासी घमासान: जंतर-मंतर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, छात्रों के समर्थन में उतरे; FIR की जानकारी भी मांगी

    Share Add as a preferred…