चुनाव में प्रतिनियुक्त कर्मियों को दिया गया आवश्यक प्रशिक्षण

भागलपुर, 12 सितंबर 2025।आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भागलपुर जिले में चुनाव ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त किए जाने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।

यह प्रशिक्षण इंटर स्तरीय जिला स्कूल, इंटर स्तरीय मारवाड़ी पाठशाला, सीएमएस हाई स्कूल, मुस्लिम माइनॉरिटी इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, भागलपुर में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारी, पी-1, पी-2, पी-3 तथा अन्य कर्मियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु:

  • मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट और वीवीपैट से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।
  • मॉक पोल की प्रक्रिया समझाई गई— मॉक पोल के दौरान पार्टी के पोलिंग एजेंट की उपस्थिति आवश्यक बताई गई।
  • मॉक पोल के बाद कंट्रोल यूनिट को जीरो कर फाइनल वोटिंग शुरू की जाएगी।
  • यदि मतदान की निर्धारित समय-सीमा (5:00 बजे) तक लाइन में मतदाता मौजूद हों, तो अंतिम मतदाता को क्रमांकित पर्ची देकर सभी को मतदान का अवसर प्रदान किया जाएगा।
  • पीठासीन पदाधिकारी और पी-1, पी-2, पी-3 आपसी समन्वय से कार्य करेंगे।
  • EVM की सीलिंग प्रक्रिया एवं चुनाव के दौरान निभाए जाने वाले अन्य दायित्वों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

 

  • Related Posts

    औन्टा में CRPF जवानों और ग्रामीणों के बीच भीषण भिड़ंत; पेट्रोल बम चले, घर में घुसकर पिटाई का आरोप; इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मनेर में छात्रा के साथ हाथ बांधकर दरिंदगी! भाइयों ने आरोपी के घर में की तोड़फोड़; थाने में पीकर किया हंगामा, तो पुलिस ने की ‘कुटाई’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading