कहलगांव में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन, विधायक बोले – बिहार में 225 सीटें जीतेगा एनडीए

भागलपुर, कहलगांव: शारदा पाठशाला मैदान में शनिवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में सुल्तानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल, कहलगांव विधायक पवन यादव, पीरपैंती विधायक ललन पासवान, लोजपा (रामबिलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, प्रदेश सचिव विजय यादव, जदयू नेता शुभानंद मुकेश और सभी घटक दलों के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

मंच से बोलते हुए कहलगांव विधायक पवन यादव ने अंगिका भाषा में जोश भरते हुए कहा कि इस बार बिहार में एनडीए 225 सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि कहलगांव की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें विधायक बनाया था, वे उस विश्वास पर खरे उतरे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में जनता की कल्पना से अधिक काम किया गया है और भविष्य में भी जनता की सेवा निरंतर जारी रहेगी।

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने लायक था, जिसमें आगामी चुनाव में संगठन को मजबूत बनाने और जनता तक एनडीए की उपलब्धियों को पहुँचाने पर जोर दिया गया।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

    Share Add as a preferred…